Home / Odisha / अनुगूल में दिल का दौरा पड़ने से पीठासीन अधिकारी की मौत
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

अनुगूल में दिल का दौरा पड़ने से पीठासीन अधिकारी की मौत

अनुगूल. अनुगूल जिले में दिल का दौरा पड़ने से एक पीठासीन अधिकारी की मौत हो गयी. जिला पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए बनारपाल प्रखंड के एक बूथ पर इस पीठासीन अधिकारी को नियुक्त किया गया था. उनकी पहचान अनुगूल जिले के किशोरनगर प्रखंड के राजदंगा स्कूल के एक शिक्षक सुवेंदु कुमार नायक के रूप में हुई है. वह अपने बेटे के साथ सुबह करीब 4 बजे बूथ पर ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए बनारपाल जा रहे थे. इसी दौरान उनको दिला दौरा पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई. नायक को किशोरनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …