Home / Odisha / भाजपा से पांच नेता निष्कासित, भद्रक के चार तथा गंजाम के एक नेता पर गिरी गाज
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भाजपा से पांच नेता निष्कासित, भद्रक के चार तथा गंजाम के एक नेता पर गिरी गाज

भुवनेश्वर. पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण भारतीय जनता पार्टी ने अपने पांच नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है. इन नेताओं में चार नेता भद्रक जिले के हैं, जबकि एक गंजाम जिले का है. भाजपा सूत्रों ने यह जानकारी दी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिन नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया है, उनमें भद्रक के रामचंद्र दास, जयराम मुदुली, सुबाष मुदुली तथा प्रताप दास हैं. इसी तरह गंजाम के निरंजन स्वाईं को पार्टी से बहिष्कार किया गया है. पंचायत चुनाव में इन लोगों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप था. जिलाध्यक्षों की सिफारिश के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती ने उन्हें निष्कासित किया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …