भावानीपाटना. कलाहांडी जिले के नरला वन परिक्षेत्र के जम्पदार में कल देर रात तार के संपर्क में आने से एक मादा हाथी की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, मादा हाथी एक झुंड में था, जो पास के जंगल से गांव में प्रवेश कर गया था. इस दौरान वह किसी तरह बिजली के तार के संपर्क में आ गया और उसकी जान चली गई. इस घटना की जानकारी पाते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
