संबलपुर। खेतराजपुर पुलिस ने कफ सिरप के अवैध कारोबार में लिप्त एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम हाडू सिंह बताया गया है तथा वह तालभट्टापाड़ा का रहनेवाला है। उसके पास से कोरेक्स कफ सिरप की आठ बोतल एवं भारी मात्रा में नशे की टेबलेट बरामद किया गया है। खेतराजपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
