Home / Odisha / माओवादियों की बारुदी सुरंग के विस्फोट में पत्रकार की मौत
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

माओवादियों की बारुदी सुरंग के विस्फोट में पत्रकार की मौत

भवानीपटना. कलाहांडी जिले के मदनपुर रामपुर प्रखंड के कार्लाखुंटा पुल के समीप माओवादियों द्वारा लगाए जा रहे बारूदी सुरंग के विस्फोट में शनिवार को एक पत्रकार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मोहनगिरि गांव निवासी रोहित बिस्वाल के रूप में हुई है, जो एक दैनिक ओड़िया समाचार पत्र के संवाददाता थे. चुनाव के बहिष्कार और अन्य मांगों को लेकर माओवादियों द्वारा पुल के पास पोस्टर लगाए जाने की सूचना मिलने के बाद वह घटनास्थल पर रिपोर्टिंग करने गये थे. बताया जा रहा है कि इसी दौरान सुरंग में विस्फोट हो गया और वह इसकी चपेट में आ गये. इस घटना से इलाके में सनसनी और दहशत फैल गयी फैल गयी है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …