Home / Odisha / वरिष्ठ नागरिकों की जीवनी पर शोध करेगा जीएमयु

वरिष्ठ नागरिकों की जीवनी पर शोध करेगा जीएमयु

संबलपुर। गंगाधर मेहेर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने वरिष्ठ नागरिकों की जीवनी पर शोध करने का फैसला लिया है। इसके लिए विश्वविद्यालय में व्यापक तैयारी की जा रही है। विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव उमाचरण पति से मिली जानकारी के अनुसार विश्व बैंक से मिले अनुदान पर विश्वविद्यालय में इसके लिए ओडिशा सेंटर फॉर केरियाट्रिक्स एंड जेरेंडालॉजी की स्थापना की गई है। इस केन्द्र के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों की सामाजिक आवश्यकता एवं अन्य विषयों पर विस्तारित मंथन किया जाएगा। बताया जाता है कि इसके लिए विश्व बैंक की ओर से 1.3 करोड़ का अनुदान प्रदान किया गया है। आगामी 5 सालों तक विश्व बैंक विश्वविद्यालय का यह अनुदान देता रहेगा

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …