Home / Odisha / कंधमाल में पेड़ से टकरायी पिकअप वैन, तीन की मौत
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कंधमाल में पेड़ से टकरायी पिकअप वैन, तीन की मौत

भुवनेश्वर. कंधमाल जिले के कोटागड़ा थाना क्षेत्र के कुटीबली गांव के समीप आज एक पिकअप वाहन के पेड़ से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, यात्री मदंगी में एक शादी के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान यह दुर्घटना हुई. मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई थी. सूचना मिलने पर कोटागड़ा पुलिस दमकल की एक टीम के साथ घायलों को बचाने के लिए मौके पर पहुंची. सभी घायलों को पहले कोटागड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें बालीगुड़ा अनुमंडल अस्पताल और बिस्सामकटक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …