Home / Odisha / कार में लिफ्ट देकर 75 हजार रुपये लूटे
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कार में लिफ्ट देकर 75 हजार रुपये लूटे

भुवनेश्वर. लंबी दूरी तक कार में लिफ्ट देकर एक व्यक्ति से 75 हजार रुपये लूटने का मामला प्रकाश में आया है. व्यक्ति भुवनेश्वर से अपने गृहनगर केंद्रापड़ा जा रहा था. इस संबंध में पीड़ित ने शहीदनगर थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
जानकारी के अनुसार, एक फरवरी को बीरेन परिडा बेंगलुरु से भुवनेश्वर लौटे थे और केंद्रापड़ा जिले के राजकनिका में अपने घर जाने के लिए एक सवारी की प्रतीक्षा कर रहे थे. कुछ मिनटों के बाद कुछ लोगों के साथ एक कार मौके पर पहुंची और उन्होंने उसे लिफ्ट देने की पेशकश की. बाद में रास्ते में उन्होंने उसे एक नशायुक्त ड्रिंक पिलाया. इसे पीने के बाद वह बेहोश हो गया तो बदमाशों ने रुपये लूट लिये और बीरेन को छतिया के पास गिरा दिया. होश में आने के बाद वह भुवनेश्वर पहुंचे और इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …