भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से और 18 संक्रमित की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 8666 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतकों में जगतसिंहपुर, कटक, भद्रक, खुर्दा, सुन्दरगढ़ जिले से 3-3 संक्रमित शामिल हैं. इसी तरह पुरी, बालेश्वर, देवगढ़ व नयागढ़ जिले से 1-1 संक्रमित की मौत हो गई है.
कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर 51 गिरफ्तार
भुवनेश्वर. गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में राज्य में 51 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान 659 वाहनों को जब्त किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 24,35,300 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है. ओडिशा पुलिस द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
