Home / Odisha / संबलपुरी नृत्य एवं संगीत से रूबरू हुए फ्रांस के पर्यटक

संबलपुरी नृत्य एवं संगीत से रूबरू हुए फ्रांस के पर्यटक

संबलपुर। देश एवं विदेश में धूम मचा रही संबलपुर नृत्य एवं संगीत का जादू अब लोगों को सुदुर देशों से भी खींचकर संबलपुर ला रही है। पिछले कुछ सालों में फ्रांस में संबलपुर नृत्य एवं संगीत के कार्यक्रमों को बढिय़ा मंच मिला है। मसलन फ्रांस के लोगों की उत्सुकता भी इस संस्कृति के प्रति बढ़ता जा रहा है। इस बीच फ्रांस के एक दस सदस्यीय टीम ने संबलपुर का दौरा किया। उनके अनुरोध पर संबलपुर कला परिषद की ओर विशेष संबलपुरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। घंटो तक इस माटी की मिठास को फ्रांस के बंधूओं ने अनुभव किया तथा संबलपुर की थिरकन एवं संगीत की लय में अपने आप को शुमार कर लिया। उन्होंने संबलपुरी नृत्य एवं गीत से जुड़े कलाकार एवं अन्य लोगों की हूनर की काफी प्रशंसा किया। संबलपुर कला परिषद में प्रफूल्ल होता, मनोरंजन पाढ़ी, डा. विजय प्रधान, सुशांत मिश्र, ललित जेना, अपर्णा पाढ़ी एवं संजीव मिश्र ने उनका स्वागत किया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …