Home / Odisha / गंजाम बस हादसे की होगी जांच – परिवहन मंत्री

गंजाम बस हादसे की होगी जांच – परिवहन मंत्री

भुवनेश्वर. गंजाम बस हादसे के मामले में जांच होगी. राज्य के परिवहन मंत्री पद्मनाभ बेहरा ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इसकी जांच के बाद रिपोर्ट मिलने के पश्चात कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि विभिन्न दिशाओं से जांच की जाएगी. बस का फिटनेस, लाइसेंस व रुट परमिट था या नहीं इस पर भी जांच होगी. साथ ही बिजली विभाग का तार इतना नीचे कैसे था, इस पर भी जांच होगी. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग कह रहे हैं कि इस संबंध में उन्होंने बिजली विभाग को बार-बार अवगत कराया था, लेकिन बिजली विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया. यह दुर्भाग्य की बात है. यदि बिजली विभाग के अधिकारी इस पर ध्यान देते तो शायद घटना नहीं होती. उन्होंने कहा कि तार नीचे होने के बाद भी बस ड्राइवर ने कैसे गाड़ी को आगे बढ़ाया यह भी जांच का विषय है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …