Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और पांच रोगियों की मौत, मृतकों की संख्या 8525 हुई

ओडिशा में कोरोना से और पांच रोगियों की मौत, मृतकों की संख्या 8525 हुई

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना महामारी के कारण और पांच रोगियों की मौत हुई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मृतकों की कुल संख्या 8525 हो गयी है. यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विट कर दी है. बताया गया है कि डेथ ऑडिट प्रक्रिया के पूरा होने के बाद और पांच रोगियों की मौत होने की पुष्टि की गयी है. जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में एक 57 वर्षीय महिला, भुवनेश्वर में एक 45 वर्षीय महिला तथा कटक जिले में एक 13 साल की लड़की की मौत कोरोना के कारण हुई. केंदुझर जिले में एक 78 वर्षीय महिला की मौत हुई, जो अस्थमा, मधुमेह मेलिटस और उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित थी. सुंदरगढ़ जिले में एक 35 वर्षीय महिला की मौत कोरोना के कारण हुई है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …