Home / Odisha / बोरे में बंधा दो लोगों के शव नदी में मिले

बोरे में बंधा दो लोगों के शव नदी में मिले

भुवनेश्वर. केन्दुझर जिले के बारिया थाना क्षेत्र के फुलकंलेई गांव के पास बैतरणी नदी के खलीचौपदी घाट के पास बोरे में बंधे दो लोगों के शव बरामद किये गये हैं. इन शवों में एक पुरुष व एक महिला के हैं.
सुबह लोगों ने इन शवों को देखने के बाद पुलिस को सूचना दी. इस पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को बरामद कर लिया. पुलिस दोनों की शिनाख्त करने में जुटी है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि किसी ने हत्या कर शवों को बोरे में बांध कर नदी में फेंक दिया है. पुलिस जांच में जुटी है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …