बालेश्वर. यहां के फकीर मोहन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में और 30 छात्रों को कोरोना पाजिटिव पाया गया है. गुरुवार को उनकी रिपोर्ट पाजिटिव पाये जाने की सूचना मीडिया को दी गयी है. बालेश्वर के अतिरिक्त जिला चिकित्सा अधिकारी (एडीएमओ) ने कहा कि कॉलेज के 220 छात्रों ने आरटी-पीसीआर परीक्षण कराया था, जिनमें से 30 को कोरोना पाजिटिव पाया गया है. कॉलेज के छात्रों के बीच पाजिटिव मामलों की संख्या और बढ़ सकती है. इससे पहले यहां एक अंडर ग्रेजुएट छात्रावास को मंगलवार को एक सप्ताह के लिए कांटेन्मेंट जोन घोषित किया गया था. उस समय यहां 15 छात्रों को कोरोना पाजिटिव पाया गया था. सभी संक्रमित छात्रों को आइसोलेशन में रखा गया है और जिला प्रशासन द्वारा उन्हें आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है. छात्रावास के सभी छात्रों का आरटी-पीसीआर परीक्षण किया गया है और कॉलेज परिसर को सेनिटाइज किया गया है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

