केंदुझर. जिले के टाउन थाना क्षेत्र के मोचीबांधा स्कूल के समीप एक वेंडिंग जोन में मंगलवार तड़के आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जल कर खाक हो गयी. आग में लगभग चार दुकानें नष्ट हो गईं. हालांकि दमकल कर्मियों ने नियंत्रण में ले लिया. आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि सच्चाई का पता नहीं चल पाया है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
