Home / Odisha / बालेश्वर में सड़क हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल

बालेश्वर में सड़क हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल

बालेश्वर. जिले के जमुझाड़ी चौक के पास आज सुबह एक बस और पुलिस वैन की टक्कर में कम से कम तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. यह घटना उस समय हुई जब भुवनेश्वर से बारिपदा जा रही एक बस झाडामंग (कोलकाता) से ढेंकानाल जा रहे पुलिस वाहन से टकरा गई. स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों को सिमुलिया अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर कर दिया गया. बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और सिमुलिया पुलिस मौके पर पहुंच‌ कर मामले की जांच में लग गई है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …