-
ठेका श्रमिकों में रोष, प्रबंधक पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी का लगाया आरोप

राजगांगपुर-राजगांगपुर ब्लाक के जामपाली स्थित ओआईएसएल कारखाना में गुरुवार को हुई दुर्घटना में एक ठेका श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ठेका श्रमिक को इलाज के लिए राजगांगपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने के बाद राउरकेला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में श्रमिक के दाहिने पैर की हड्डी टूट गई है। इस घटना को लेकर श्रमिकों में रोष है। श्रमिकों ने कारखाने में सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण दुर्घटना होने का आरोप लगाया है। हादसे के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजगांगपुर ब्लाक के बूढ़ाकटा निवासी मनोज बुडा (27) ओआइएसएल प्लांट में किल्न के समीप प्लेटफार्म पर काम करने के दौरान वह अचानक ऊपर से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे राजगांगपुर प्राईवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे राउरकेला ले जाया गया। घटना को लेकर श्रमिकों में काफी असंतोष व्याप्त है। श्रमिकों का आरोप है कि कंपनी में सुरक्षा नियमों का अनदेखा किया गया है और ईएसआई का लाभ भी श्रमिकों नहीं मिल रहा है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
