भुवनेश्वर. भुवनेश्वर के मंचेश्वर थाना क्षेत्र के चकेइसाणी वार्ड के गंगुआ नाला में नववर्ष की पूर्व संध्या पर एक युवक का शव मिला. जानकारी के अनुसार, गंगुआ नाला में युवक और एक स्कूटर के पड़े होने की सूचना मिलने पर मंचेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों की मदद से शव को बरामद किया. हालांकि मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
