संबलपुर। ज़मनकिरा के कुंडेसिरा मोड़ पर हुए सडक़ हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक का नाम संजय सामत बताया गया है तथा वह जुजुमुरा के मेघपाल गांव का रहनेवाला था। मामले की खबर पाकर स्थानीय पुलिस मौकाए वारदात पर पहुंची और मृतक की लाश का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमॉटम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस सिलसिले में प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
