Home / Odisha / ढेंकानाल में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग, पिता-पुत्र झुलसे
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ढेंकानाल में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग, पिता-पुत्र झुलसे

ढेंकानाल. ढेंकानाल जिले के परजंग थाना क्षेत्र के खैरापसी गांव में मंगलवार को घर में आग लगने से एक व्यक्ति और उसका बेटा गंभीर रूप से झुलस गये. कथित तौर पर बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग में दो कमरे जलकर खाक हो गए. कई कीमती सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज नष्ट हो गये. हादसे में चतुर्भुज नायक और उनका बेटा राजेश नायक घायल हो गए. दोनों को 108 एंबुलेंस से कामाख्यानगर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया. आग की सूचना मिलते ही परजंग से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. स्थानीय लोगों ने परिवार को मुआवजा देने की मांग की है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …