Home / Odisha / संबलपुर के दो आवासीय कॉलेजों के चार छात्र कोरोना पाजिटिव

संबलपुर के दो आवासीय कॉलेजों के चार छात्र कोरोना पाजिटिव

संबलपुर. जिले के दो आवासीय कॉलेजों के चार छात्रों को कोरोना पाजिटिव पाया गया है. जानकारी के मुताबिक ये दोनों कॉलेज संबलपुर जिले के धनकौड़ा प्रखंड में स्थित हैं. जिला प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कॉलेज प्रशासन को चारों छात्रों को आइसोलेशन में रखने का निर्देश दिया है. संपर्क ट्रेसिंग और निकट संपर्कों के आगे के परीक्षण के लिए उपाय किए गए हैं.
इन संस्थानों के करीब 10 छात्रों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे. रिपोर्ट में कहा गया है कि उनमें से चार नमूनों में पाजिटिव गया है.
इससे पहले, 20 दिसंबर को धनकौड़ा ब्लॉक के एक निजी कॉलेज के छह छात्रों कोरोना पाजिटिव पाया गया था. कहा गया है कि यदि आवश्यक हुआ तो जिला प्रशासन छात्रों के अस्पताल में भर्ती होने पर फैसला करेगा.
पिछले 10 दिनों में जिले में अब तक पांच शैक्षणिक संस्थानों में कम से कम सात व्यक्तियों को पाजिटिव पाया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …