Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और दो रोगियों की मौत
covid-19

ओडिशा में कोरोना से और दो रोगियों की मौत

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से और दो रोगियों की मौत हुई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8444 हो गयी है. यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विट कर दी है. बताया गया है कि डेथ ऑडिट प्रक्रिया के पूरा होने के बाद कोविद-19 के कारण और दो रोगियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है. मृतकों में एक भुवनेश्वर का एक 62 वर्षीय पुरुष है, जो मधुमेह मेलिटस और उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित था. बालेश्वर जिले में एक 72 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो मधुमेह मेलिटस और उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित था.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …