भुवनेश्वर. पिछले 24 घंटों में ओडिशा में नौ स्थानों पर तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है. शुक्रवार को भुवनेश्वर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी मीडिया को दी. जानकारी के अनुसार, दरिंगबाड़ी 6.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा था. इसके बाद फूलबाणी में 7.5, कोरापुट में 9, टिटिलागढ़ में 9.3, झारसुगुड़ा और केंदुझर में 9.6, सुंदरगढ़ और भवानीपाटना में 10 और चांदबली में 10.8 डिग्री सेल्सियस तापमान था.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
