Home / Odisha / अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, आठ गिरफ्तार

अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, आठ गिरफ्तार

संबलपुर। संबलपुर पुलिस ने इलाके में सक्रिय अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के आठ प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम रंजन हरिपाल, विभू राजहंस, दिलीप भोरासागर, रसानंद माझी, दयानंद मल्लिक, प्रशांत माझी, अनाड़ी भुक्ता एवं कार्तिक मेहेर बताया गया है। आरोपियों के पास से एक कार, दो बाइक एवं सौ किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बताया जाता है कि गिरोह के सदस्य पिछले कुछसालों से यहांपर यह कारोबार कर रहे थे। बौद्ध जिले के अंतरिम इलाकों से वे गांजा संग्रह कर उसे प्रदेश के बाहर निर्यात करते थे। बहुत दिनों से पुलिस को इनकी तलाश थी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने अन्य साथियों का नाम उजागर किया है। बहुत जल्द गिरोह के कुछ और सदस्यों के गिरफ्तार होने की संभावना है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम किया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …