कटक. एससीबी मेडिकल कॉलेज के आंचलिक स्पाइनल इंज्यूरी सेंटर में शु्क्रवार को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया गया. इस उपलक्ष पर उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन कंटक शाखा द्वारा चार व्हील चेयर चार दिव्यांग व्यक्तियों को वितरित किया गया. पांच आशाबाड़ी, 2 वॉकर आदि वितरण किया गया. रतन कुमार केजरीवाल (सहदेव केजरीवाल), राज कुमार खेमका, नरेश खटोड़, नरेश गनेरीवाल, पवन तायल और दिनेश जोशी आदि ने चार व्हील चेयर दान की थी.
विभागीय मुख्य निदेशक डाक्टर निर्मल चंद्र महापात्र की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. निरतार के निदेशक डाक्टर शक्ति प्रसाद ने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपना योगदान दिया. डाक्टर रवि दास ने अतिथि के रूप में अपना योगदान दिया. उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन कटक शाखा के अध्यक्ष सुरेश कमानी ने समस्त दिव्यांगों, विकलांगों को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की बधाई देते हुए सभी को अपने मनोबल को कायम रखने की सलाह दी. इस कार्यक्रम में सम्मेलन के पदम भावसिंका, सचिव दिनेश जोशी, सुभाष केड़िया, नरेश गनेरिवाल, निर्मल पूर्वा, राजकुमार सुल्तानिया, बिजय अग्रवाल, राजकुमार खेमका, सहदेव केजरीवाल आदि अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

