बालेश्वर. जिले के भोगराई प्रखंड के चंदनेश्वर मंदिर के समीप एक बाजार में रविवार देर रात भीषण आग लग गयी, जिसमें 10 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गयी.
जानकारी के अनुसार, बाजार क्षेत्र में तड़के करीब 2.30 बजे आग लगी. इसकी सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.
हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन माना जाता है कि आग में 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति नष्ट हो गई है. हादसे के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
