भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से और एक संक्रमित की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 8407 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बरगड़ जिले में एक-एक संक्रमित की मौत हो गई है. बताया गया है कि डेथ ऑडिट प्रक्रिया के पूरा होने के बाद कोविद-19 के कारण एक रोगी की मौत की पुष्टि हुई है. बरगड़ जिले में एक 76 वर्षीय महिला की मौत कोरोना के कारण हुई है, जो क्रोनिक किडनी रोग से भी पीड़ित थी.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
