Home / Odisha / खुर्दा जिले के बालूगांव में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, 11 घायल

खुर्दा जिले के बालूगांव में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, 11 घायल

शिवराम चौधरी, ब्रह्मपुर/भुवनेश्वर

खुर्दा जिले के बालूगांव में बेलपड़ा चौक के समीप शनिवार तड़के एक ट्रक और एक बस की टक्कर में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गये.

मृतकों की पहचान वेंकटरायपुर गांव निवासी ई लोहिदाश और गंगाधर महाराणा और गंजाम जिले के अलीपुर गांव निवासी असित बेहरा के रूप में बतायी गयी है.

जानकारी के अनुसार, बस में चालक समेत करीब 19 लोग सवार थे. ये सभी घटगांव में मां तारिणी के दर्शन कर लौट रहे थे. इस दौरान तड़के करीब तीन बजे बेलपड़ा चौक के पास बस रुकी थी और कुछ यात्री शौच करने चले गये थे.

इसी दौरान अचानक एक ट्रक ने खड़ी बस को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. अन्य सभी घायलों को बालूगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां एक और व्यक्ति की मौत हो गई. ग्यारह घायल व्यक्तियों में से पांच को एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, क्योंकि उनकी हालत गंभीर थी. मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …