Home / Odisha / बालेश्वर के तीन मंदिरों में एक साथ चोरी

बालेश्वर के तीन मंदिरों में एक साथ चोरी

बालेश्वर. जिले के बस्ता प्रखंड के बलियापति गांव में बीती देर रात तीन मंदिरों से सोने के आभूषण और चार लाख रुपये से अधिक की नकदी लूटने का मामला प्रकाश में आया है.
जानकारी के अनुसार, बीती रात गांव के जगन्नाथ, लक्ष्मी और शिव मंदिर में कुछ अज्ञात बदमाशों ने तोड़फोड़ की थी. उन्होंने देवताओं के सोने के गहने लूट लिये और मंदिरों की दान पेटियों में रखी नकदी को भी लूट ली.
आज सुबह कुछ भक्तों ने मंदिरों के ताले टूटे हुए देखा और ग्रामीणों को मामले की सूचना दी. इस बीच सिंगला पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …