Home / Odisha / विमसार के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के 22 छात्र कोरोना पाजिटिव

विमसार के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के 22 छात्र कोरोना पाजिटिव

संबलपुर. संबलपुर जिले के वीर सुरेंद्र साईं इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (विमसार), बुर्ला के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के 22 छात्रों को कोरोना पाजिटिव पाया गया है.
बताया गया है कि विमसार में वार्षिक समारोह उत्कर्ष-2021 के बाद छात्रों में कोरोना का लक्षण देखने को मिला था. सोमवार को अस्पताल में उनका एंटीजन टेस्ट हुआ और रिपोर्ट पॉजिटिव आई. सभी कोविद-19 पॉजिटिव छात्रों को आइसोलेशन में रखा गया है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. सभी 22 छात्रों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …