-
24 नवम्बर को मुख्यमंत्री करेंगे परिक्रमा मार्ग का शिलान्यास
पुरी. पुरी जगन्नाथ मंदिर परिक्रमा मार्ग के लिए यज्ञ का शुभारंभ कर दिया किया गया है। गजपति महाराज दिव्य सिंहदेव ने रविवार को यज्ञ कराने वाले पंडित (आचार्यों) के हाथ में महाप्रसाद, फुल-माला एवं पान-सोपारी देकर यज्ञ करने की अनुमति दी थी। इसके बाद विधिवत रूप से तीन दिवसीय यज्ञ का का शुभारंभ हो गा है।
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नवीन पटनायक आगामी आगामी 24 नवम्बर को पुरी आएंगे और श्रीमंदिर परिक्रमा मार्ग का विधिवत रूप से शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में कानून मंत्री प्रताप कुमार जेना, पुरी के सांसद पिनाकी मिश्रा, विधायक जयंत कुमार षड़ंगी, राज्य के कई मंत्री व अधिकारियों के उपस्थित रहने का कार्यक्रम है। इस कार्य को सफल करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से जोरदार तैयारी की जा रही है। आज से 3 दिन के लिए उत्तर द्वार के सामने यज्ञ मंडप में यज्ञ की शुरूआत कर दी गई है। यज्ञ की पूर्णाहुति गजपति महाराज दिव्य सिंहदेव देंगे। इस अवसर पर परिक्रमा मार्ग प्रकल्प का शिलान्यास मुख्यमंत्री नवीन पटनायक करेंगे। इससे मार्ग के लिए कुल 75 मीटर की जमीन मंदिर के चारों ओर से अधिग्रहण का कार्य लगभग अंतिम चरण में है। सरकार ने इसके लिए 850 करोड़ रुपया खर्च कर रही है। भजन मंडल, भक्त प्रतीक्षा गृह, अभ्यर्थना कक्ष आदि कारिडोर के अन्दर निर्माण किया जा रहा है। इन तमाम कार्यों की निगरानी मुख्य प्रशासक डा. किशन कुमार एवं जिलाधीश समर्थ वर्मा कर रहे हैं तथा कानून व्यवस्था का दायित्व पुलिस अधीक्षक के.विशाल सिंह निभा रहे हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
