Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और दो की मौत, कुल मौतों की संख्या 8381 हुई
covid-19

ओडिशा में कोरोना से और दो की मौत, कुल मौतों की संख्या 8381 हुई

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से और दो संक्रमितों की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 8381 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कटक व खुर्दा जिले में 1-1 संक्रमित की मौत हुई है. बताया गया है कि डेथ ऑडिट प्रक्रिया के पूरा होने के बाद कोविद-19 के कारण दो रोगियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है. भुवनेश्वर में एक 93 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज और हाइपरटेंशन से भी पीड़ित था. कटक जिले में एक 50 वर्षीय महिला की मौत हुई है, जो मधुमेह मेलिटस और ब्रोन्कियल अस्थमा से भी पीड़ित थी.

कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर पूरे राज्य में 17 गिरफ्तार

गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में राज्य में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान 780 वाहनों को जब्त किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल  24,34,750 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है. ओडिशा पुलिस द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …