कटक. यहां के मगंराजपुर स्थित नंदगांव वृद्ध गोसेवा आश्रम में आयोजित गोपाष्टमी महोत्सव और बाल-गोपाल उत्सव में वरिष्ठ उद्योगपति, समाजसेवी और भुवनेश्वर क्लब के उपाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता और कटक के उद्योगपति, समाजसेवी और गोशाला के को-चेयरमैन नथमल चनानी अपने यारानेपन को नहीं रोक पाये. कोरोना के कारण लंबे अरसे बाद मिले दोनों साथियों ने एक साथ एक-दूसरे को गुलाब जामुन खिलाकर अपनी खुशियों का इजहार किया. साथ ही कुछ देर तक बातें की. महेंद्र गुप्ता ने अन्य साथियों को भी मिठाइयां खिलाकर खुशियां बांटी. उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के कारण पिछले साल कोई भी कार्यक्रम का आयोजन गोशाला में नहीं किया गया था. अब कोरोना महामारी में गिरावट दर्ज होने के कारण यहां गोपाष्टमी महोत्सव और बाल-गोपाल उत्सव का आयोजन किया था.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

