Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और तीन रोगियों की मौत, मृतकों की संख्या 8,373 हुई
covid-19

ओडिशा में कोरोना से और तीन रोगियों की मौत, मृतकों की संख्या 8,373 हुई

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से और तीन रोगियों की मौत की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,373 हो गयी है.

यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विट कर दी है. बताया गया है कि डेथ ऑडिट प्रक्रिया के पूरा होने के बाद कोविद-19 के कारण और तीन रोगियों की मृत्यु की पुष्टि की गयी है.

जानकारी के अनुसार, मृतकों में दो रोगी भुवनेश्वर के हैं, जबकि एक रोगी मयूरभंज जिले का है. भुवनेश्वर में एक 82 वर्षीय महिला की मौत हो गयी है, जो मधुमेह मेलिटस और क्रोनिक किडनी रोग से भी पीड़ित थी. राजधानी में एक 54 वर्षीय महिला की मौत हो गयी है, जो उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित थी. मयूरभंज जिले में एक 13 वर्षीय पुरुष की मौत हो गयी है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …