बारीपदा. मयूरभंज जिले के बैसिंगा थाना क्षेत्र के मनात्री में दो हथियारबंद बदमाशों ने बुधवार रात पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी से 40 हजार रुपये नकदी लूट ली. इस लूट को लेकर आज सुबह बैसिंगा थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. जानकारी के अनुसार दोनों बदमाश बीती देर रात पेट्रोल पंप पर पहुंचे और पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से बंदूक की नोंक पर 40 हजार रुपये नकदी छीन लिये और मौके से फरार हो गए. शिकायत के आधार पर बैसिंगा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

