बालेश्वर. स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), भुवनेश्वर ने बालेश्वर जिले में सहदेवखुंटा थाना क्षेत्र के नया बाजार, सब्जी बाजार के पास छापेमारी के दौरान 01.052 किलोग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया.
खुफिया सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने सब्जी मंडी के पास छापेमारी कर दो ड्रग्स तस्करों को भी गिरफ्तार किया. उनकी पहचान बापी उर्फ अशोक कुमार बेहरा और विजय कुमार के रूप में बतायी गयी है.
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 01.052 किलोग्राम ब्राउन शुगर और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुआ.
वे प्रतिबंधित सामग्री रखने को लेकर कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके. इसलिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए विशेष न्यायाधीश सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बालेश्वर की अदालत में भेज दिया गया.
इस संबंध में सोमवार को एसटीएफ थाने में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 की धारा 21(सी)/29 के तहत मामला दर्ज किया गया था. आगे की जांच की जा रही है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

