Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और तीन की मौत
covid-19

ओडिशा में कोरोना से और तीन की मौत

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से और तीन रोगियों की मौत की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,364 हो गयी है. यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विट कर दी है. जानकारी के अनुसार अनुगूल जिले में एक रोगी की मौत हुई है, जबकि दो रोगी की मौत भुवनेश्वर में हुई है. अनुगूल जिले में एक 76 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो मध्यम एलवी रोग के साथ उच्च रक्तचाप से पीड़ित था. भुवनेश्वर में एक 59 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो ट्रॉमेटिक ब्रेन इंजरी से भी पीड़ित था. भुवनेश्वर में एक 66 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो पोस्ट परक्यूटेनियस कोरोनरी एंजियोप्लास्टी से भी पीड़ित था.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …