भुवनेश्वर. राज्य में ठंड में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है और तापमान गिर रहा है. पिछले 24 घंटों में राज्य में 8 शहरों में तापमान 15 डिग्री सेलसियस से कम रिकार्ड किया गया है. कंधमाल जिले के दारिंगीबाड़ी में राज्य का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकार्ड किया गया है.
फुलबाणी में 11.5 डिग्री, कोरापुट में 12.0 डिग्री, केन्दुझर में 13.0 डिग्री, भवानीपाटना व झारसुगुड़ा में 14.2 डिग्री तथा सोनपुर में 14.8 डिग्री सेलसियस तापमान रिकार्ड किया गया. भुवनेश्वर में न्यूनतम तापमान 17.4 तथा कटक में 17.0 डिग्री सेलसियस तापमान रिकार्ड किया गया है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

