Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और चार की मौत, मृतकों की संख्या 8,340 हुई
covid-19

ओडिशा में कोरोना से और चार की मौत, मृतकों की संख्या 8,340 हुई

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से और चार रोगियों की मौत हुई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,340 हो गयी है. यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विट कर दी है. बताया गया है कि डेथ ऑडिट प्रक्रिया के पूरा होने के बाद कोविद-19 के कारण चार मरीजों की मृत्यु की पुष्टि की गयी है. मृतकों में एक मरीज बालेश्वर से, एक भुवनेश्वर से, एक जगतसिंहपुर तथा एक पुरी जिले से है. बालेश्वर में एक 61 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो मधुमेह मेलिटस, क्रोनिक किडनी रोग से भी पीड़ित था. भुवनेश्वर में एक 31 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है. जगतसिंहपुर जिले में एक 66 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है. पुरी जिले में एक 85 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है.

कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर पूरे राज्य में 16 गिरफ्तार

भुवनेश्वर. गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में राज्य में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान 521 वाहनों को जब्त किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 20,36,800 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है. ओडिशा पुलिस द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …