Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और तीन की मौत, कुल मौतों की संख्या 8336 हुई

ओडिशा में कोरोना से और तीन की मौत, कुल मौतों की संख्या 8336 हुई

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से और तीन संक्रमितों की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 8336 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अनुगूल, बालेश्वर व गंजाम जिले में 1-1 संक्रमित की मौत हुई है. अनुगूल जिले में एक 76 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है. बालेश्वर जिले में एक 48 वर्षीय महिला की मौत हुई है. जो क्रॉनिक किडनी डिजीज, पोस्ट कोरोनरी आर्टरी बायपास ग्राफ्ट, कंजेंशियल सायनोटिक हार्ट डिजीज से भी पीड़ित थी. गंजाम जिले में एक 67 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो मल्टीपल मायलोमा, नॉन-हॉजकिन लिंफोमा से भी पीड़ित था.

 

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …