Home / Odisha / नवीन पटनायक ने वल्लभभाई पटेल को याद किया

नवीन पटनायक ने वल्लभभाई पटेल को याद किया

भुवनेश्वर. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 146वीं जयंती के मौके पर याद करते हुए अपनी श्रद्धा अर्पित की. उनकी जयंती को देश राष्ट्रीय एकता के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रहा है. देश उनके बेजोड़ योगदान के लिए लौह पुरुष का ऋणी है. साल 2014 से 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्रता के बाद देश के एकीकरण में लौह पुरुष का अनुकरणीय नेतृत्व हमारे इतिहास की गौरवशाली पल हैं.

 

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …