भुवनेश्वर. सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर पावरग्रिड की तरफ से वॉकथॉन समेत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. यह जानकारी विभाग की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी है. बताया गया है कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह (26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2021) के दौरान सभी कर्मचारियों के लिए वॉकथॉन का आयोजन किया गया. इसमें भुवनेश्वर में पावरग्रिड, ओडिशा परियोजनाओं के सहायक कर्मचारी भी शामिल थे. साथ ही पावरग्रिड, ओडिशा प्रोजेक्ट्स, भुवनेश्वर के कर्मचारियों और सहायक कर्मचारियों के लिए मिनी-मैराथन का भी आयोजन किया गया.
उल्लेखनीय है कि पावरग्रिड, ओडिशा प्रोजेक्ट्स, भुवनेश्वर कार्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2021 का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया था. इस दौरान जागरूकता फैलाने को लेकर कई कार्यक्रम भी आयोजित किये गये.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

