Home / Odisha / भुवनेश्वर में चेन स्नैचिंग गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

भुवनेश्वर में चेन स्नैचिंग गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

  • लूटी गई सोने की 24 चेन और 06 मोबाइल फोन बरामद

भुवनेश्वर. कमिश्नरेट पुलिस ने आज राजधानी में चेन स्नैचिंग गिरोह का खुलासा करने में कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को धर-दबोचा है. उनके साथ लूटी गयी चेन और काफी मोबाइल फोन बरामद किया गया है. यह जानकारी कमिश्नरेट पुलिस की ओर से ट्विट कर दी गयी है. बताया गया है कि भुवनेश्वर यूपीडी के विशेष दस्ते, पीओपीडी टीम, टीम-60 ने पेशेवर चेन स्नैचरों को पकड़ा है. इसके साथ ही भुवनेश्वर में स्नैचिंग के मामलों की एक श्रृंखला का खुलासा है. आरोपियों के पास से लूटी गई सोने की 24 चेन और 06 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के लिए पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …