Home / Odisha / मालकानगिरि में जुआ खेलने के आरोप में आठ गिरफ्तार
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मालकानगिरि में जुआ खेलने के आरोप में आठ गिरफ्तार

मालकानगिरि. जिले में ओर्केल थाना क्षेत्र में जुआ खेलने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी देते हुए पुलिस सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दौरान ओर्केल पुलिस ने 36,780 रुपये नकद, 8 मोबाइल फोन और एक कार जब्त की है. बताया गया है कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए चित्रकोंडा एसडीपीओ अंशुमान द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम ने ओर्केल पुलिस सीमा के तहत जुआघर में छापा मारा इस दौरान आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया और उक्त रकम आदि की जब्ती हुई. द्विवेदी ने कहा कि आरोपी व्यक्तियों को न्यायालय भेज दिया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …