Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और चार की मौत, मृतकों की संख्या 8316 हुई

ओडिशा में कोरोना से और चार की मौत, मृतकों की संख्या 8316 हुई

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना महामारी से और चार मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मृतकों की संख्या बढ़कर 8316 हो गयी है. यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विट कर दी है. जानकारी के अनुसार, कोरोना से राजधानी भुवनेश्वर में एक, जगतसिंहपुर में एक तथा मयूरभंज में दो संक्रमितों की मौत हुई है.

राजधानी भुवनेश्वर में एक 92 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो मधुमेह मेलिटस, उच्च रक्तचाप, कोरोनरी धमनी रोग, डिमेंशिया आदि से भी पीड़ित था. जगतसिंहपुर जिले में एक 65 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है. मयूरभंज जिले में एक 37 वर्षीय महिला की मौत हुई है, जो मधुमेह मेलिटस और हाइपोथायरायडिज्म से भी पीड़ित थी. मयूरभंज जिले में एक 82 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित था.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …