Home / Odisha / ज्ञानशाला का वार्षिकोत्सव मना, पुरस्कृत किये गये प्रतिभागी

ज्ञानशाला का वार्षिकोत्सव मना, पुरस्कृत किये गये प्रतिभागी

भुवनेश्वर. ज्ञानशाला का वार्षिकोत्सव कल मनाया गया. इसका शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के साथ हुआ. ज्ञानशाला की शिक्षीकाओं ने मंगलाचरण किया तथा संयोजक जितेंद्र बैद ने कार्यक्रम का संचालन किया. तेयुप अध्यक्ष विवेक बेताला तथा महिला मंडल की उपाध्यक्ष संतोष सेठिया ने अपने विचार रखे. ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों ने गीतीका नर्तय तथा मंत्रों का उचारण किया तथा अपने अनुभवों को बताया. समाज के वरिष्ठ श्रावक प्रकाश बेताला ने कहा कि आचार्य श्री तुलसी की अनुपम देन है ज्ञानशाला.

भुवनेश्वर से लोकसभा सांसद अपराजिता षाड़ंगी ने ज्ञानशाला के बारे में अपने विचार रखे तथा कहा कि यह समाज के लिए आवश्यक उपक्रम है. सभा अध्यक्ष ने सांसद का स्वागत किया.

वरिष्ठ समाजसेवी और उद्योगपति लक्ष्मण महिपाल ने ज्ञानशाला की भुरी-भुरी प्रशंसा की तथा डीजीटल ज्ञानशाला के लिए जो भी खर्च आयेगा, अनुदान के रूप में देने की घोषणा की. समाज ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया. महेश्वरी समाज से लाल चन्द मोहता, उमेश खंडेलवाल तथा अन्य जैन समाज से शुभकरण भुरा, नवरतन  बोथरा आदि की गरिमामय उपस्थिति रही.

ज्ञानशाला के बच्चों को विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के लिए पुरस्कृत उनके ही अभिभावकों द्वारा प्रदान किया गया. नयन तारा सुखाणी, ज्ञानशाला संयोजक ने अपने विचार विस्तार से रखा.

सभा अध्यक्ष बच्छराज बेताला ने समाज से आह्वान किया कि सद-संस्कारों के लिए अपने बच्चों को ज्ञानशाला में अवश्य भेजें तथा इससे संबंधित सभी जानकारी दी. अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …