Home / Odisha / जोड़ा बाजार में गैस चूल्हा फटने से तीन जख्मी

जोड़ा बाजार में गैस चूल्हा फटने से तीन जख्मी

केंदुझर. जोड़ा बाजार में रविवार की सुबह गैस चूल्हा फटने से एक नाबालिग लड़के सहित तीन लोग घायल हो गए. सभी घायलों को नजदीकी टाटा स्टील अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें राउरकेला रेफर कर दिया गया है. घायलों की पहचान जोड़ा बाजार निवासी सागर खान, हुदिसाही निवासी संजय महाराणा और नाबालिग लड़का जोड़ा के रूप में हुई है.

यह भीषण घटना सुना नदी के पास एक बाजार में हुई. जानकारी के मुताबिक, दुकान पर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग की प्रक्रिया की जा रही थी. तीनों घायल गैस चूल्हे की दुकान पर कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे थे. घटना की जानकारी पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि दुर्घटना उस समय हुई जब कर्मचारी चूल्हे को चालू करके निरीक्षण कर रहे थे.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …