Home / Odisha / ममिता मेहेर हत्या मामला- मुख्यमंत्री दोषियों के खिलाफ कडी कार्रवाई करें – धर्मेन्द्र प्रधान

ममिता मेहेर हत्या मामला- मुख्यमंत्री दोषियों के खिलाफ कडी कार्रवाई करें – धर्मेन्द्र प्रधान

भुवनेश्वर. कलाहांडी जिले के महालिंग में स्कूल के शिक्षिका का अपहरण व हत्या मामले के गंभीरता को देखकर मुख्यमंत्री इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें. केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने ट्वीट कर यह मांग की है. प्रधान ने ट्वीट कर कहा कि महालिंग जैसे दूरदराज के इलाके में शिक्षिका के रुप में कार्य करने वाली बलांगीर की लड़की की हत्या की बात सुनकर वह दुःखी हैं. इस स्कूल के मालिक ही इस मामले का सूत्रधार बताया जा रहा है. पीड़िता के परिवार की ओर से जो आरोप लगाये जा रहे हैं वह और कष्टदायक हैं. सत्तारुढ़ पार्टी के मंत्री व नेताओं के इस मामले में शामिल होने की बात कही जा रही है. यह यदि सही है तो फिर मामला और गंभीर है. ओडिशा जैसे राज्य में महिला विरोधी हिंसा व उत्पीड़न लगातार बढ़ना चिंता का विषय है. इस घटना के गंभीरता को ध्यान में रख कर मुख्यमंत्री दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें.

 

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …