-
नए संक्रमित मरीजों में 87 की उम्र 18 साल से कम
भुवनेश्वर
ओड़िशा में कोरोना सक्रमण के आज 556 नए मामले सामने आए हैं। 4 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसे मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1035973 तक पहुंच गई है। नए संक्रमित मरीजों में से 324 क्वारेनटाइन से हैं जबकि 322 स्थानीय लोग संक्रमित हुए है। इसमें से 18 साल से कम आयु के 87 बच्चे शामिल हैं।
राज्य सुचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नए संक्रमित मरीज 20 जिले से मिले हैं। इसमें खुर्दा जिले से सर्वाधिक 305, कटक जिले से 41, सुन्दरगड़ जिले से 18, सम्बलपुर जिले से 17, मयूरभंज जिले से 15, जगतसिंहपुर जिले से 11, जाजपुर जिले से 11, बालेश्वर जिले से 10, भद्रक जिले से 8, बौद्ध जिले से 7, अनुगुल जिले से 5, झारसुगुड़ा जिले से 5, गंजाम जिले से 3, केन्दुझर जिले से 3, बलांगीर जिले से 1, ढेंकानाल जिले से 1, मालकानगिरी जिले से 1 संक्रमित मरीज की पहचान हुई है। इसके अलावा स्टेटपुल में 71 नए मरीज सामने आए हैं।
राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में आज 4 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसमें कटक जिले से 2 तथा जगतसिंहपुर जिले से 2 मरीज शामिल हैं। इसे मिलाकर प्रदेश में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 8 हजार 294 तक पहुंच गई है।
गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 2 करोड़ 11 लाख 75 हजार 476 लोगों का कोविड टेस्ट हुआ है। इसमें से 10 लाख 35 हजार 973 लोग कोविड पाजिटिव पाए गए हैं। हालांकि इनमें से 10 लाख 22 हजार 780 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। 4846 सक्रिय मामले हैं जिनका इलाज चल रहा है। 8 हजार 294 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
