Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और छह मरीजों की मौत
covid-19

ओडिशा में कोरोना से और छह मरीजों की मौत

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना महामारी के कारण और छह मरीजों की मौत की पुष्टि की गयी है. यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विट कर दी है. जानकारी के अनुसार, भद्रक जिले में एक 50 वर्षीय महिला की मौत कोरोना के कारण हुई है. ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक 49 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है. भुवनेश्वर में एक 80 वर्षीय महिला की मौत हुई है, जो मधुमेह मेलिटस और उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित थी.

कटक जिले में एक 58 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो इस्केमिक सेरेब्रो वैस्कुलर दुर्घटना, मधुमेह मेलिटस और उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित था. जाजपुर जिले में एक 61 वर्षीय महिला की मौत हुई है, जो मधुमेह मेलिटस, एक्यूट किडनी इन्फेक्शन और यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन से भी पीड़ित थी.

खुर्दा जिले की एक 58 वर्षीय महिला की मौत हुई है, जो मधुमेह मेलिटस और उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित थी.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …